प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- कुंडा, संवाददाता। लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने का तरीका सिर्फ पौधरोपण है। पौधरोपण से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। यह बातें शनिवार को प्राथमिक विद्यालय जमेठी में विश्व वानिकी दिवस पर पौधरोपण करते हुए समाजसेवी शक्ति ओझा ने कही। वन क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह की अगुवाई में विश्व वानिकी दिवस पर चलाए गए पौधरोपण अभियान में जमेठी के साथ कई दूसरे विद्यालयों और ग्राम पंचायतों की सरकारी जमीनों पर पौधरोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने लोगों को अधिकाधिक पौधरोपण करने उसका संरक्षण करने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र सिंह, शिक्षक दीपेश त्रिपाठी, अखिल सिंह, वन दरोगा मनजीत सिंह, वन रक्षक जयकरन यादव, शारदा प्रसाद, श्याम सुन्दर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.