पौधरोपण से ही पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा स्थायी आधार : प्रो. मनोहर
रांची, अगस्त 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने पौधा लगाकर किया। अपने संबोधन में प्रो. मनोहर ने कहा कि वर्तमान समय में पौधरोपण मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करने के साथ-साथ प्रदूषण को नियंत्रित करने और मिट्टी के कटाव को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि डीएसपीएमयू परिसर को पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए बीते दो महीनों से विभिन्न विभागों, अतिथि गृह और नए अकादमिक परिसर के आसपास शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा निरंतर पौधारोपण किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.