पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सीतामढ़ी, जून 6 -- मनीष झा सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले की विभिन्न पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, किशोर-किशोरियों, स्वयं सहायता समूहों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीरामल फाउंडेशन ने भी विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग किया।कार्यक्रमों में जल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता, वायु प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभातफेरी, पोस्टर प्रदर्शनी, कविता पाठ एवं जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पंचायत प्रतिनिधियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.