पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित: रेवती रमण
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पौधरोपण सिर्फ कागजी आंकड़ों और फोटो खिंचवाने तक सीमित है। पौधरोपण के बाद सुरक्षा और सिंचाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से बड़ी संख्या में पौधे सूख जाते हैं या मवेशियों का निवाला बन जाते हैं। सांसद ने अभियान में नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, महुआ और जामुन जैसे पारंपरिक एवं दीर्घायु वृक्षों को प्राथमिकता देने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि पूर्व सांसद ने ,पौधों की एक वर्ष तक देखरेख की जिम्मेदारी तय करने और हर छह महीने में थर्ड पार्टी ग्रीन ऑडिट कराने का सुझाव दिया है। रेवती रमण सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.