बलिया, मार्च 14 -- पूर। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा रतसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को केसरी प्रसाद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चक उजियारी, खेजुरी परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. विजय बहादुर तिवारी और प्राचार्य डॉ. अभय नाथ सिंह ने पौधारोपण कर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार शुक्ल और डॉ. भाग्यवंती चौहान ने स्वयंसेवकों को शिविर की दिनचर्या व एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी। पहले दिन स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल व कमरों की साफ-सफाई की तथा लक्ष्य गीत 'उठें समाज के लिए उठें' का अभ्यास किया। इसके बाद गोद लिए गांव खेजुरी व चक उजियारी में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.