फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- जिले में 44 लाख से ज्यादा पौधे रोपने के लिए इस बार जहां किसान खड़े होंगे तो मजदूर भी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजना से जोड़ कर प्रशासन ने पौधरोपण करने की रणनीति बनाई है। वहीं अमृत सरोवर पर प्रशासन का विशेष ध्यान है। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अमृत सरोवर में व्यक्तिगत रुचि लेकर पौधे लगाए जाएं। पौधरोपण में जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी।12 जुलाई को वृक्षारोपण महोत्सव मनाया जाएगा। अभियान के तहत जिले में 4424300 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महाअभियान में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़े...