गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने रविवार को मरदह क्षेत्र के महेंगवां नर्सरी पर वन अधिकारियों संग बैठक किया। इस दौरान इस वर्ष पौधरोपण में जन सहभागिता का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस साल के पौधरोपण सीजन में किसानों को अधिक से अधिक फलदार पौधा का वितरण करें। जिससे हरियाली के साथ फल से उनकी आय भी बढ़े। उन्होंने महेंगवां नर्सरी का निरीक्षण किया और अधिकारी को पौधरोपण की तैयारी जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस इवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को जमानियां रेंजर जेएसपी वर्मा ने पीस लिली के पौधों को भेट किया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक मनोज सोनकर, डीएमओ विवेक प्रताप सिंह, जमानियां रेंजर जेएसपी वर्मा, जंगीपुर वन रेंजर आदित्य यादव सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.