पौधरोपण में गड़बड़ी को लेकर एक साल में 70 पर हुई कार्रवाई
मोतिहारी, अगस्त 9 -- मोतिहारी । मनरेगा के पौधरोपण में कई पौधे गड़बड़ी के भेंट चढ़ गये। इधर कुछ माह से शिकायत के बाद जांच चल रही है तो गड़बड़ी पकड़ी जा रही है। पहले तो जांच होती नहीं थी। हां इतना जरूर होता था कि शिकायत के बाद बंदरबांट किया जाता था। पिछले एक साल में मनरेगा के तहत हुए पौधरोपण में हुई गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में 70 लोगों पर कार्रवाई हुई । करोड़ों की सरकारी राशि वसूली की गयी। एक दर्जन पंचायत रोजगार सेवक को बर्खास्त कर दिया गया। गड़बड़ी पाये गये संबंधित लोगों से राशि वसूली की कार्रवाई चल रही है। पूर्व बीपीओ, कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, मुखिया व पंचायत रोजगार सेवक से पूरी राशि वसूली की कार्रवाई चल रही है। तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर में पौधरोपण कार्य के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.