पीलीभीत, जुलाई 12 -- पीलीभीत। मां गोमती उद्गम स्थल पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पौधरोपण महायज्ञ अभियान के क्रियान्वयन करने के लिए बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जिले को मिले 40.02 लाख पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष महायज्ञ में रविवार को 32.90 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मियों के दायित्व तय कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: डीएम और सीडीओ ने राजघाट पार्क में किया पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की अपील डीएम ने अधिकारियों और प्रबुद्धवग से कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण सिर्फ एक सरकारी योजना या कार्य नहीं हैं। बल्कि यह हम सभी का सामूहिक नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जीवन में वृक्षों के महत्व को बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बन...