पौधरोपण महायज्ञ : जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' रोपे गए लाखों पौधे
मऊ, जुलाई 12 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृहद पौधरोपण महायज्ञ-2026 एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया। जिले के अभियान के मुख्य अतिथि जिले के नामित नोडल मंत्री एवं कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सदर तहसील के विकासखंड कोपागंज अंतर्गत हिकमा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधरोपण किया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच पौधे वितरित कर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नोडल मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.