पौधरोपण महाभियान-2026 के दौरान प्रदेश सरकार ने 'मिशन छाया' के तहत विशिष्ट वन विकसित करने का निर्णय लिया है।
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पौधरोपण महाभियान-2026 के दौरान प्रदेश सरकार ने 'मिशन छाया' के तहत विशिष्ट वन विकसित करने का निर्णय लिया है। ऐसे वनों की शृंखला जुलाई से शुरू करने की तैयारी है। जनपद में इस वर्ष के पौधरोपण महाभियान में 15 लाख 33 हजार 240 पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग के अनुसार 'विशिष्ट वन' विकसित करने का उद्देश्य केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, हरित और शीतल वातावरण तैयार करना है। यह पहल ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाव में भी मददगार साबित होगा। प्रभागीय वन अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन छाया के तहत सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों-पार्कों, विद्यालयों, सरकारी परिसरों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.