आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण, जिला वेटलैंड समिति, जिला पौधरोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में तमसा नदी में मिल रहे नालों का आयारेमेडियेशन प्रकम से शोधन एवं अशोधित नालों की स्थिति एवं उनके शोधन के संबंध में कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने डीपीआरओ, राजस्व विभाग एवं वन विभाग को निर्देश दिया कि जनपद के ताल सलोना को रामसर स्थल घोषित कराने के लिए सभी आवश्यक अभिलेख अन्तिम स्तर पर हैं, उस पर जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। यह भी...