जौनपुर, जुलाई 12 -- जौनपुर। 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण महाअभियान की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डांक बंगला में पौधरोपण अभियान के नोडल एवं महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रत्येक विभाग की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि जिले में 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड करंजाकला के काफरपुर में आयोजित होगा। यहां राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव हिस्सा लेंगे। इसके लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। यह भी पढ़ें- पौधरोण महायज्ञ को बनाएं जन आंदोलन : बलकार सिंहकंट्रोल रूम की व्यवस्था कंट्रोल रूम सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों...