पौधरोपण के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की
महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मधवलिया रेंज के पड़ियाताल स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी ने मंदिर परिसर में हरिशंकरी पौधे का रोपण किया।इसी दिन मंदिर परिसर में विवाह के पवित्र बंधन में बंध रहे नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत प्रकृति के आशीर्वाद के साथ करते हुए कदम्ब के पौधे का रोपण किया। विवाह दो आत्माओं के मिलन, प्रेम, विश्वास और आजीवन साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक होता है, उसी प्रकार लगाया गया यह पौधा भी समय के साथ विकसित होकर छाया, शुद्ध वायु और जीवन प्रदान करेगा। दोनों ने विवाह का बंधन और प्रकृति का संरक्षण दोनों जीवनभर निभाए जाने वाले संकल्प किया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.