बांदा, जून 11 -- बांदा। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र की अध्यक्षता में खान अधिकारी राज रंजन की मौजूदगी में जिले के खनन कारोबारियों के साथ पौधरोपण किए जाने को लेकर बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी ने पट्टाधारकों को निर्देशित किया कि वन विभाग द्वारा निर्गत अनापत्ति और पर्यावरण स्वच्छता प्रमाण-पत्र में दी गई शर्तों के अनुसार पौधे लगाएं। यह कार्य जुलाई व अगस्त में होगा, इसके लिए खनन पट्टे के आसपास 05 से 10 हेक्टेयर तक की जमीन का चिन्हांकन कर पट्टाधारकों को अवगत कराया जाएगा, इसमें पट्टाधारकों द्वारा फलदार पेड़ लगाए जाने और फैन्सिंग भी कराई जाएगी। जिले में 50 तालाब के आसपास लगभग 30,000 पेड़ लगाए जाएंगे। क्रेशर स्वामी द्वारा क्रेशर के आसपास भी पेड़ लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कुछ पट्टाधारकों द्वारा जमीन की उपलब्धता न होने के बारे मे...