कौशाम्बी, फरवरी 15 -- पौधरोपण के सत्यापन की रिपोर्ट अधिकारी ही हजम कर गए। जिन अधिकारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वह टालमटोल करते हुए नए सत्र में आने की कगार पर आ गए हैं। यही कारण है कि पौधरोपण की हकीकत सामने नहीं आ पा रही है। वर्ष 2025-26 में जिले में लगभग 20 लाख के करीब पौधरोपण कराया गया था। इनमें सबसे अधिक संख्या में वन विभाग ने पौधे लगवाए थे। इसके बाद अन्य विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष पौधे लगवाए। तत्कालीन डीएम मधुसूदन हुल्गी ने पौधरोपण के बाद सीडीओ को निर्देश दिया था कि पौधरोपण का सत्यापन कराया जाए। कितने पौधे लगे, कितने मृत हैं और कितने जीवित हैं। इसके अलावा किस नर्सरी से कितने पौधे आए, वितरण की क्या स्थिति रही और वितरण की व्यवस्था क्या थी। बिंदुवार इसकी जानकारी मांगी गई थी। तत्कालीन डीएम ने इसके लिए अधिकारियों पर खासा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.