मथुरा, जून 2 -- मथुरा। शासन ने इस वर्ष 2026 में जनपद को 35.50 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया है। इसमें रोपने के लिए वन विभाग द्वारा करीब 37 लाख पौधे तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें वन विभाग के लगभग सभी अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं। जिले में आगामी जुलाई-अगस्त माह में प्रस्तावित वृहद पौधरोपण कार्य के लिए शासन ने 35.50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए वन विभाग ने अभी से पौध तैयार करना शुरु कर दिया है। इसके लिए जिले पांच वन रेंज की कुल 17 नर्सरियों में 35 लाख पौध तैयार कराई जा रही है।

पौधों की उपलब्धता इसके अलावा पहले से तैयार करीब दो लाख पौध भी पौधरोपण के लिए तैयार रखी जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ चुनावी पैटर्न पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान जिले के कुल 24 विभाग के अधिकारी कर्मचारी मिलकर यहां 35.50 ...