पौधरोपण के लिए पांच बड़े स्थलों को करें चिन्हित
कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मनरेगा के अंतर्गत पौधरोपण अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से जिला समन्वयक (डीसी) मनरेगा दिनेशचंद्र यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी पौधरोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी मनरेगा ने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विकास खंड में पौधरोपण के लिए कम से कम पांच बड़े स्थलों का चयन किया जाए, ताकि एक ही स्थान पर अधिक संख्या में पौधे लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पौधरोपण होने से उनकी देखरेख और संरक्षण भी बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 12 जुलाई को 18.05 लाख पौधों के रोपण की तैयारी तेज बैठक में उन्होंने विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.