महोबा, मई 30 -- महोबा,संवाददाता। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में 69 लाख 66 हजार 9 पौधे रोपित किए जाने हैं। वन विभाग सहित 24 अन्य विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिल पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि वन विभाग को 39 लाख 31 हजार पौधे रोपित करने है जबकि अन्य विभागों को 29 लाख 75 हजार 609 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी देवाशीष जेना से पौधरोपण की तैयारियों के बारे मे जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- गंगा में नालियां जाने से रोकी, फिल्टर चैंबर संग सोकपिट बनाए विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 42 फीसदी गड्...