कौशाम्बी, मार्च 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को पौधरोपण के लिए सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पौधारापेण अभियान-2026 अंतर्गत सभी अधिकारियों को गाइडलाइन के अनुसार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधारोपण कराए जाने के लिए तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभागीय वन अधिकारी से कहा कि विभागों से कार्ययोजना प्राप्त कर लिया जाए तथा नर्सरियों में फलदार पौधों का प्रतिशत बढ़ाया जाए। पौधारोपण अभियान में सिविल सोसायटी को भी शामिल किया जाए। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में उपवन की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित कर दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.