चंदौली, जून 25 -- चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीडीओ आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने और पूरी तैयारी के साथ जुटने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि पौधरोपण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग समय से पौधों का उठान कर लें। जिले में इसके लिए 13 विशेष साइट्स का चयन किया गया है। इसपर खंड विकास अधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी मुख्य रूप से फोकस करेंगे। इन स्थलों को इस तरह विकसित किया जाना है कि आगामी दो वर्षों में इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सके। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने बैठक कर पौधरोपण अभियान पर दिए निर्देश पौधों को जीवित रखने...