रामगढ़, जून 22 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सोमवार को टोंगी क्लब में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरगड्डा क्षेत्र के जीएम सत्यजीत कुमार, क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर मानव संसाधन प्रशासन, सिरका पीओ सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने बारी बारी से पौधरोपण किया। इसके बाद जीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाया जाना जरुरी है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकाधिक ने पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...