फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग की ओर से पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने पौधा लगाकर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल करना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को लगाए गए पौधे की परवरिश परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए, ताकि आने वाले समय में यह पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बन सके। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और शुद्ध वातावरण देना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरक...