बागपत, अप्रैल 23 -- बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। जिसमें पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली। प्रबंधक प्रमोद पंवार ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने शपथ दिलाई। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं। उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। निदेशक अवध कुमार, गीता पंवार, रजनी चौहान, मंजू शर्मा, ललिता चौहान, नीलू सेठी, अवधेश शर्मा, आदित्य चौहान उपस्थित रहें। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने दिया पर्यावरण सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.