बिहारशरीफ, मार्च 8 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने आम का पौधा लगाकर अपना 55वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने आम लोगों से धरती पर हरियाली लाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने या किसी परिजन की जन्मदिन पर पौधरोपण करें। साथ ही उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। प्रदूषण के कारण कई तरह की बीमारियां हो रही है। आने वाली पीढ़ी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। पंकज कुमार, पी सिंह, नम्रता कुमारी, पल्लवी कुमारी, प्रवीण कुमार, अमन सिंह, फंटूश सिंह, सिटू सिंह, चिक्कू, चुन्ना सिंह, एके आर्या, पीआर गुप्ता आदि ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.