पीलीभीत, जुलाई 5 -- भारत विकास परिषद बांसुरी शाखा ने सेवा पखवाड़ा में पौधरोपण एवं सकोरा वितरण का आयोजन किया। पीलीभीत बैंक्विट हॉल के निकट श्रीआदिश्वर नाथ मंदिर परिसर एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण किया गया। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक रवि शर्मा एवं बांसुरी शाखा के पर्यावरण संयोजक हरिपाल यादव की निगरानी में प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक केवी अग्रवाल एवं प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने पहल को सराहा। शाखा अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है शाखा के अनेक सदस्यों द्वारा पौध और पक्षियों के लिए जल हेतु सकोरा वितरण किया जा रहा है। डॉ. विनय गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित गुप्ता, स्वतंत्र देवल, जसवीर सिंह, डॉ. ऋषि मुनि त्यागी, हिमांशु गंगवार, संतोष म...