गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों और ग्राम पंचायतों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन, गाजीपुर में वृहद पौधरोपण और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, पीयूष मोर्डिया और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: एक...