सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- चोरौत। चोरौत में नव निमार्णाधीन थाना परिसर में पर्यावरण सुरक्षा व सौन्दर्यकरण को लेकर बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार, तथा तरह-तरह के रंग बिरंगे फूलों की पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का कार्यक्रम पूर्व जिला पार्षद सह बिहार जिला पार्षद संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने थानाध्यक्ष मोनी कुमारी की उपस्थिति में थाना परिसर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया। पौधरोपण में विभिन्न प्रकार के आम, जामुन, अमरूद, आंवला, नींबू, के फलदार व छायादार फल के लगाया गया इसके अलावा विभिन्न प्रकार के गेंदा, मोहगनी,राहुल आदि अन्य फूल, सहित अन्य पौधे लगाए गए। विश्वनाथ मिश्र ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे रोपण महत्वपूर्ण है। एक पौधा केवल हरियाली नहीं बल्कि जीवन का आधार है। इसलिए हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि अधिक से अधिक पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.