मुजफ्फर नगर, मई 1 -- बुढ़ाना। प्रदूषण मुक्त वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था निर्विका फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान प्रकृति के रक्षक माने जाने वाले नीम, पिलखन, पीपल जैसे छायादार पौधे रोपे गए। विश्व पृथ्वी माह के समापन पर गुरुवार को निर्विका फाउंडेशन के तत्वाधान में पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय एवं कन्या जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। संस्था के सदस्यों ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर नीम, पीपल, पिलखन, चंपा आदि के पौधे रोपे। संस्था अध्यक्ष दीपक राठी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं, जो बिना कुछ मांगे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन और छाया देते हैं। पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवित रहने की पहली शर्त है। अपने जीवन के हर विशेष अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं। जब तक पृथ्वी हरी भरी है, तभी तक हमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.