पौधरोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा रखने का उठाया बीड़ा
सीवान, जून 8 -- सीवान। प्रशासन व पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया गया। वहीं, आमजन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं तक ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने का बीड़ा उठाया। इसी क्रम में पुलिस लाइन में डेनियल क्लब ट्रस्ट की तरफ से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के बैनर तले एसपी पुरण कुमार झा समेत पुलिस के जवानों ने पौधरोपण किया। मौके पर डेनियल क्लब के विदित सोनी, पंकज गुप्ता, अभिनंदन तिवारी, प्रियरंजन, उत्तम, सिद्धांत, राहुल, सूर्या यादव व पियूष कुमार आदि सदस्य मौजूद थे। क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाने के साथ ही उन्हें संरक्षण देने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.