पौधरोपण कर पुलिसकर्मियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कौशाम्बी, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पिपरी थाना परिसर एवं पुलिस चौकियों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अमरूद, नीम समेत दर्जनभर से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर पुलिसकर्मियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पौधरोपण अभियान के तहत थाना परिसर के अलावा लोधौर, चायल और मखदूमपुर पुलिस चौकियों में भी पौधे लगाए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.