कानपुर, मई 21 -- कानपुर। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में विश्व जैव विविधता दिवस की पूर्व संध्या पर सिंदूरी हनुमान पार्क दबौली में पांच पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। मंच के अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष 2026 की जैव विविधता दिवस की थीम वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और मनुष्य की गतिविधियों के कारण जानवरों एवं पौधों की कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीवों की रक्षा के लिए हम सभी को युद्ध स्तर पर प्रयास करने होंगे। यहां वेद प्रकाश अवस्थी पिंटू, दीपक श्रीवास्तव, श्री राम, प्रहलाद दुबे, संतोष गुप्ता, राम जी वर्मा, संदीप पांडे, राम भरोसे गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विद्यालय के बच्चों ने जैव विविधता संरक्षण का ...