जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस सप्ताह के तहत सदर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के द्वारा पौधा लगाकर किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस सप्ताह के तहत लगातार अभियान चलाकर प्रतिदिन कोई ना कोई कार्यक्रम कर लोगों में जागरूकता किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह के चौथे दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है एवं सभी लोगों से अपील की गयी है कि एक पेड़ हर हाल में लगाएं ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाना अनिवार्य है जो हम सभी का दायित्व एवं कर्तव्य बनता है ऐसी स्थिति में एक पेड़ हर हाल सभी लोग जरूर लगाएं। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारी पुलिस जवानों को भी उन्होंने कहा कि पेड़ जरूर लगाएं। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.