हल्द्वानी, जुलाई 12 -- ​रामनगर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और रानीखेत के पूर्व विधायक करन मेहरा के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा कार्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने करन मेहरा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर जोर दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, सभासद सचिन कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, दीपक राणा, दीपक रावत, प्रमोद कुमार, धीरज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: प्रकृति का संरक्षण करना होगा : करन यह भी पढ़ें- Haridwar News: करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक यह भी पढ़ें- Nainital News: माहरा के जन्मदिन पर अस्पताल में फल-जूस का वितरण...