बरेली, अगस्त 29 -- 'पेड़ सदा होते सुखदाई राखी बांध बनाएं भाई', स्लोगन के साथ शुक्रवार को भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका) सीबीगंज में स्थापित की गई। एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए विशेष पौधरोपण किया गया। सीबीगंज की खाली जगह पर वन विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया। बच्चों ने पौधे लगाने के बाद उन्हें राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि हरीतिमा जन अभियान कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में शुक्रवार को रक्षाबंधन वाटिका स्थापित की जानी थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाल विद्या मंदिर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, छात्राओं ने पेड़ों को बांधी राखी वन विभाग की सीबीगंज में पड़ी जगह पर स्क...