जमुई, मार्च 9 -- जमुई, निज प्रतिनिधि रविवार को बाबा गणिनाथ सेवा टीम, जमुई की चालीसवीं यात्रा के क्रम में शिव मंदिर परिसर, मलयपुर में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही पौधरोपण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अभियान में टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, स्वराज उर्फ सुक्कू, डा. जंग बहादुर सिंह, सुख्कू जी, प्रमोद रावत, सोनू रावत, पप्पू गुप्ता एवं श्रेयस राज मौजूद रहे और सभी श्रद्धालु ने मिलकर पौधे लगाए तथा साफ-सफाई अभियान में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...