वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को चिरईगांव में विश्व पृथ्वी दिवस पर विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने पृथ्वी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण एवं प्लास्टिक मुक्ति अभियान पर जोर दिया। उन्होंने 9 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने भी पर्यावरण रक्षा पर बल दिया। संचालन संतोष कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता आनंद सिंह, कन्हैया लाल यादव आदि थे। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर रोपे पौधे यह भी पढ़ें- डालसा सभागार में प्राकृतिक संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...