गाज़ियाबाद, मार्च 24 -- ट्रांस हिंडन। मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्राचार्या डॉ. नैंसी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...