पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। सर्किट हाउस में बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी की अध्यक्षता में पौधरोपण अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वाराणसी और प्रयागराज मंडल की तैयारियों का आकलन कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सुनील चौधरी ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर दोनों किनारों को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले में रोपे जायेंगे 38 लाख 09 हजार 458 पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.