सुल्तानपुर, जून 6 -- जयसिंहपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर -बिरसिंहपुर मार्ग स्थित गोशैसिंहपुर सिकिया गांव के पास वन विभाग द्वारा कुछ वर्ष पूर्व कराए गए पौधरोपण को आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है। सड़क किनारे पिलर लगाकर तार की बैरिकेडिंग कर लगाए गए सैकड़ों पौधे और पेड़ झुलस गए हैं। जिससे सड़क के किनारे की हरियाली पर संकट खड़ा हो गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और लोग इसकी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क किनारे बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया था। समय के साथ पौधे विकसित होकर पेड़ों का रूप लेने लगे थे, लेकिन हाल ही में लगी आग से बड़ी संख्या में पौधे नष्ट हो गए। कई स्थानों पर पेड़ों की पत्तियां और टहनियां पूरी तरह झुलस चु...