सिद्धार्थ, मई 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में आगामी पौधरोपण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी नीला एम की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अभियान की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पौधरोपण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।डीएम ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण सुनिश्चित करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नदियों के किनारे कर...