मुरादाबाद, जुलाई 9 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुद्धि विहार में पौधरोपण किया। कार्यकर्ताओं ने इन पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। विहिप के प्रांत मंत्री राज कुमार डूंगर ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रांत सह प्रमुख उपेंद्र मिश्र, विभाग सह मंत्री वरुण शर्मा और महानगर संयोजक राजीव ठाकुर सहित प्रमोद सैनी, जयदेव यादव, नरेश शर्मा, प्रशांत सैनी, अमन, शुभम, मीना पाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...