पौत्र के जेल जाने के सदमे में दादी की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 18 -- नवाबगंज, संवाददाता। सिपाही से मारपीट के आरोप में जेल गये कन्हैयालाल पर पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की उसका सदमा उनकी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाईं। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। आस-पास के लोग भी दुखी हैं। परिजनों का करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल के बीच रविवार को दादी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग साथ रहे। सिपाही विल्सन के साथ 13 मई की रात 9:30 बजे मारपीट कर दी गई थी। इस पूरे मामले में सिपाही ने अभिषेक, अजयपाल, नन्हे सिंह, रतन, कौशल, गौरव संजय पाल, वीर सिंह, लक्ष्मी, कन्हैयालाल, अनूप व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि हमलावरों ने सिपाही को उसके मित्र के साथ पीटा। जलती हुई सिगरेट फेंक दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.