हजारीबाग, मई 6 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि सदर प्रखंड के विगत दिनों पूर्व पौता गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद मंगलवार की रात सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात किया, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व हुई हृदयविदारक घटना में अपने घर के तीन चिराग दो बेटियों और एक युवक को हमेशा के लिए खो दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है। मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया और कहा कि किसी परिवार के जवान बच्चों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना केवल एक घर का दुःख नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदना साथ है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि जब तक पीड़ित...