मेरठ, अप्रैल 29 -- मेरठ-पौड़ी हाईवे से सटा मुख्य फलावदा-खतौली वाले मार्ग पर बनी पुलिया भारी यातायात के दबाव के चलते क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को अब वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़ेंगे। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुलिया टूटने के बाद प्रशासन और पुलिस द्वारा मौके पर केवल एक पुलिस बैरियर खड़ा कर औपचारिकता पूरी कर दी गई है। हालांकि, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। यदि पुलिस बैरियर हटा या क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो मोड़ पर वाहन सीधे नाले में गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

पुलिया के निर्माण कार्य का विवरण मेरठ-पौड़ी मार्ग पर 16 मार्च से 14 अप्रैल 26 तक थाने के सामने बनी पुलिया के निर्माण कार्य...