पौड़ी में 28 प्रशिक्षार्थियों का अग्निवीर के लिए चयन
देहरादून, मई 29 -- पौड़ी। ईशा फाउंडेशन पौड़ी से फीजिकल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 50 प्रशिक्षार्थियों में से 28 प्रशिक्षार्थियों का चयन भारतीय सेना में अग्निवीर के पद पर हुआ है। प्रशिक्षणार्थियों की इस उपलब्धि पर ईसा फाउडेशन के संस्थापक इन्द्रजीत सिंह नेगी ने खुशी व्यक्त करते हुए इन सभी युवाओं को बधाई दी है। फाउंडेशन ने रांसी ग्राउंड में एक विशेष अग्निवीर फिजिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया। लगभग छह माह तक चले इस आवासीय एवं नियमित प्रशिक्षण अभियान में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से 50 युवाओं ने प्रतिभाग किया और सेना में भर्ती होने के अपने सपने को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम किया। यह भी पढ़ें- पौड़ी में 28 प्रशिक्षार्थियों का अग्निवीर के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.