पौड़ी में 268 राजस्व फील्ड कर्मियों को मिलेंगे लैपटॉप
देहरादून, जुलाई 18 -- पौड़ी। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के तहत पौड़ी जिले के 41 राजस्व न्यायालयों को डिजिटल संसाधनों के मद्देनजर मजबूत किया गया है। हर न्यायालय के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस की व्यवस्था हो गई है। कंप्यूटरों का वितरण सभी तहसीलों में हो गया। इसके साथ ही डिजिटलीकरण की इस पहल को और मजबूत करते हुए राजस्व परिषद ने जिले के 268 फील्ड कार्मिकों को लैपटॉप के लिए 60.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। पहले चरण में 88 लैपटॉप की खरीद के लिए कार्यादेश किया गया है। शेष की प्रक्रिया जारी है। इन लैपटॉप के जरिए राजस्व कार्मिक मौके पर ही आवश्यक सूचनाएं दर्ज करने के साथ ही रिकॉर्ड अपडेट कर पाएंगे। डीएम स्वाति भदौरिया ने बताया कि डिजिटल संसाधनों के मजबूत होने से राजस्व के साथ ही प्रशासनिक कामों पारदर्शिता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.