पौड़ी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन
देहरादून, अगस्त 14 -- पौड़ी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद पौड़ी के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों, रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी व पुलिस कार्यालय पौड़ी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन के माध्यम से विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने का दंश झेलने वाले लोगों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर शांति, सौहार्द, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देव यह भी पढ़ें- कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने विभाजन विभीषिका दिवस पर दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.