पौड़ी में वन स्टॉप सेंटर एवं विधिक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण
देहरादून, मई 25 -- पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर, पौड़ी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं संचालित योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी क्रियांवयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में संचालित विधिक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श सेवाओं व लोगो को उपलब्ध कराई जा रही विधिक जानकारी की समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.