देहरादून, जून 8 -- पौड़ी। नेशनल आयुष मिशन (एनएएम) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत योग अनुदेशक ने मानदेय वृद्धि और स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई है। मांग को लेकर अनुदेशक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जता रहे हैं। यह विरोध 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। इस दौरान योग अनुदेशक नियमित रूप से अपनी सेवाएं देते रहेंगे। योग अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष कमल रावत ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से महिला योग अनुदेशकों को पांच हजार रुपये और पुरुष योग अनुदेशकों को आठ हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है, जो बढ़ती महंगाई के बीच जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके बावजूद अनुदेशक दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर योग संबंधी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष से भारतीय योग अनुदेशक संघ के माध्यम से आयुष मंत्रालय और केंद्रीय आ...